फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 trains cancelled because of protest against Agneepath Yojna.

Agneepath Yojna: अग्निपथ के विरोध की आंच से रेलयात्रियों के पसीने छूटे, 36 ट्रेनें निरस्त, वैकल्पिक गाड़ियों में बढ़ी भीड़

Tue, 21 Jun 2022 01:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध के चलते रेलयात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जिसके कारण रेलवे को करीब 1.20 करोड़ का रिफंड करना पड़ा।

विज्ञापन
36 trains cancelled because of protest against Agneepath Yojna.
ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अग्निपथ के विरोध की आंच से रेलयात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। रेलवे ने 36 ट्रेनें निरस्त कर दीं। इससे वैकल्पिक ट्रेनों में सफर के लिए मारामारी मची रही। वहीं, दूसरी ओर रिफंड लेने वालों का भी रेला चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर लगा रहा। सेना में अग्निपथ योजना के उग्र विरोध के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सोमवार को 12521 बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस, 14523 बरौनी अंबाला एक्सप्रेस, 19038 बरौनी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12203 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस, 12553 सहरसा नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12561 जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 14673 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल आनंद विहार टर्मिनस, 19166 दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस, 15280 पोरबंदर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12566 नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस, 15532 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस, 12592 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली दरभंगा विशेष गाड़ी, 02563 सहरसा नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569 दरभंगा नई दिल्ली विशेष गाड़ी व 09466 दरभंगा अहमदाबाद विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को बदले हुए रूट डिब्रूगढ़ न्यू सीसीबोरगांव रंगिया के रास्ते चलाया गया। वहीं, 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ भी इसी रूट से गुजारी गई।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी हुईं निरस्त
14204 लखनऊ वाराणसी एक्सप्रेस, 14203 वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस, 11123 ग्वालियर जंक्शन बरौनी, 12553 सहरसा जंक्शन नई दिल्ली, 12565 दरभंगा नई दिल्ली, 12566 नई दिल्ली दरभंगा जंक्शन, 15113 गोमतीनगर छपरा कचहरी, 15204 लखनऊ जं. बरौनी, 22453 लखनऊ जं. मेरठ सिटी, 22454 मेरठ सिटी लखनऊ जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 हजार यात्रियों को 1.20 करोड़ का रिफंड
अग्निपथ के विरोध के चलते निरस्त होने वाली ट्रेनों के करीब 27 हजार यात्रियों को रेलवे ने 1.20 करोड़ रुपये का रिफंड दिया है। इसमें बड़ा रिफंड ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है, क्योंकि ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बनने वाले टिकटों की संख्या आरक्षण केंद्र पर बनने वाले टिकटों से कहीं अधिक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed