फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 thousand girls to get kanya vidyadhan

36 हजार छात्राएं को मिलेगा कन्या विद्याधन

Tue, 26 Aug 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
36 thousand girls to get kanya vidyadhan

राज्य सरकार ने वर्ष 2013-14 की 36 हजार से अधिक पात्र अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राओं को कन्या विद्याधन का लाभ देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को निर्देश भेज दिया है।

शासन की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2013-14 में 1,76,388 अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राओं को कन्या विद्याधन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

प्रदेश में इस जाति की 1,35,931 छात्राओं के आवेदन आए और जांच के बाद इसमें से 1,21,076 के आवेदन पात्र पाए गए।

अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, देवारिया, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, गाजीपुर, कानपुर नगर और औरैया को छोड़कर अन्य जिलों में लक्ष्य से कम आवेदन आए।

प्रदेश के इन 11 जिलों में लक्ष्य से अधिक 9,320 पात्र छात्राएं हैं जिन्हें कन्या विद्याधन का लाभ दिया जाना है।

शासन ने किया गया है कि इन जिलों में नए जिले से संशोधित लक्ष्य निर्धारित करते हुए 39,796 अनुसूचित जाति, जनजाति की और छात्राओं को कन्या विद्याधन देने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


निदेशक माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिया गया है कि शीघ्र ही पात्र छात्राओं को कन्या विद्याधन वितरित कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed