फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35,000 rupees extorted from a girl by making her photos and videos obscene

Lucknow News: युवती के फोटो व वीडियो अश्लील बनाकर वसूले 35 हजार रुपये

Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
35,000 rupees extorted from a girl by making her photos and videos obscene
लखनऊ। पीजीआई इलाके में रहने वाली युवती को उसके परिचित तेलीबाग निवासी अक्षय प्रताप सिंह ने ब्लैकमेल कर 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

युवती के पिता के अनुसार, आरोपी ने युवती की फोटो व वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाया और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। बेटी ने रुपये देने से मना किया तो अक्षय ने तेजाब फेंकने और पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर अक्षय के माता-पिता ने भी धमकाया। आरोपी अक्षय पहले कैंट थाने में दर्ज हत्या के मामले में जेल जा चुका है और दो महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है।
विज्ञापन

पीजीआई के कार्यवाहक इंस्पेक्टर विनोद पांडेय ने बताया कि अक्षय व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी अक्षय के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed