फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35,000 electricity complaints were registered in two months

Lucknow News: दो माह में बिजली की 35 हजार शिकायतें दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
35,000 electricity complaints were registered in two months
नरेश शर्मा
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल लागू होने से काम करने का सिस्टम सुधरा है। इसके साथ ही जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हुई तो उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। दो महीने (15 नवंबर से 15 जनवरी तक) में 35 हजार से ज्यादा पीड़ितों ने चारों जोन में शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें से 25 हजार से ज्यादा का निस्तारण भी हो चुका है।
मध्यांचल निगम के अफसरों के मुताबिक ये शिकायतें गलत बिल बनने, कनेक्शन के नाम बदलने, कनेक्शन बंद करने, विद्युत लोड बढ़ाने एवं विधा परिवर्तन (घरेलू से दुकान और दुकान से घरेलू) से संबंधित हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें बिल संबंधी हैं। जानकीपुरम जोन ने 10,403 बिलों को सही किया गया। लखनऊ मध्य जोन ने बिल की 2817 शिकायतें दूर कीं।
विज्ञापन


मुन्नी देवी का कनेक्शन माया के नाम हुआ ऐशबाग के ठठेरी गली भदेवा निवासी माया गुप्ता के परिजन काफी समय से मुन्नी देवी नाम के बिजली कनेक्शन पर उनका नाम दर्ज कराने के लिए दौड़ रहे थे। समस्या हल नहीं हो सकी। वर्टिकल लागू होते ही आवेदन आया। 29 नवंबर को बदला नाम बिल पर दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक के नाम हो गया अरुण का कनेक्शन
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी अरुण कुमार द्विवेदी का घरेलू बिजली कनेक्शन दीपक कुमार गौतम के नाम हो गया। आवेदक इस कनेक्शन का नाम बदलाने के लिए कई माह से चिनहट खंड में भटक रहे थे। नाम परिवर्तन का आदेश 19 जनवरी का एक्सईएन शोभित दीक्षित ने जारी किया।
सोलर के चलते बदल रहे नाम

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के कारण बिजली कनेक्शन के नाम बदल रहे हैं। दो माह में राजधानी के करीब 5000 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 3310 कनेक्शनों के नाम बदल चुके हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही है।






1912 पर शिकायत दर्ज कराएं

जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी अफसर के पास जाकर समस्या सुनाने के बजाय सीधे करीबी हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। तय समय में उसका निवारण होगा।



कहां पर कौन सी और कितनी समस्याएं सुलझीं
जोन नाम परिवर्तन बिल संशोधन लोड बढ़ोतरी

जानकीपुरम 1505 10,403 653

गोमतीनगर 940 706 370

लखनऊ मध्य 831 2817 325

अमौसी 80 1680 214
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed