फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   350 travellers stuck for two days

विमान में खराबी से 54 घंटे तक फंसे रहे 350 यात्री

Mon, 28 Dec 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Dec 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
350 travellers stuck for two days

लखनऊ से रियाद जाने वाला सऊदी अरेबियन एयरलाइंस का विमान  (एसवी 895) खराब होने से 48 घंटे से 350 यात्री शहर में फंसे हैं। इन यात्रियों को यहां होटलों में रखा गया है। इनमें से आधा तो री-एंट्री वीजा पर देश आए हुए थे।

विज्ञापन


करीब 6 तो ऐसे हैं जिनकी री-एंट्री वीजा की अवधि खत्म होने से उनकी नौकरी खत्म हो गई। कारण, री-एंट्री वीजा की अवधि खत्म होने से वर्किंग परमिट (इकामा) को रीन्यू नहीं किया जा सकेगा। दोबारा से वीजा के लिए आवेदन करना होगा जोकि एक लंबी प्रकिया है। यात्री परेशान हैं और एयरलाइंस का दावा है कि इंजीनियर विमान ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार  शाम 5:40 बजे रवाना होने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। कई घंटे यात्रियों को विमान में ही इंतजार कराने के बाद भी विमान को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोपहर को फैजाबाद रोड स्थित होटल में यात्रियों के साथ मौजूद एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान को ठीक करने के लिए जरूरी पुर्जे और इंजीनियरों की टीम लखनऊ आ चुकी है।

यह टीम लगातार आमौसी एयरपोर्ट पर काम कर रही है। विमान को ठीक होने के बाद इसे ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद ही विमान को रवाना किया जा सकेगा। हालांकि, दूसरे विमान से यात्रियों को रियाद भेजने पर कंपनी कोई फैसला नहीं कर सकी। यात्रियों को फैजाबाद रोड के दो और कानपुर रोड के एक होटल में रोका गया है।

वीजा का समय पूरा, अब नौकरी जाएगी

350 travellers stuck for two days

देवरिया के रामपुर हीरामन निवासी मो. अबरार शेख री-एंट्री वीजा पर घर आए हुए थे। अबरार रियाद में टैक्सी चलाते हैं। अबरार ने बताया कि उनके वीजा की अवधि 28 दिसंबर को पूरी हो रही है। 25 को रियाद पहुंचना था। अब अगर सोमवार को पहुंचा भी तो रिपोर्ट नहीं कर पाने पर नौकरी जाना तय है।

ऐसे ही लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी शौकत अली और सुल्तानपुर के दरियापुर निवासी मासूम की 27 को ही री-एंट्री वीजा की अवधि पूरी हो गई। इलाहाबाद के सरफराज अहमद के री-एंट्री वीजा की अवधि 26 को ही पूरी हो गई। वह कहते हैं कि  वहां की सरकार देश में घुसने ही नहीं देगी।  हर आधा-एक घंटा पर कहा जाता है कि फ्लाइट जा रही है। पर कुछ नहीं हो रहा।

वाराणसी निवासी अब्दुल रशीद उमरा के लिए सऊदी अरब जा रहे थे। विमान खराब होने की वजह से वह शुक्रवार से लखनऊ में ही फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि 9 जनवरी को मुझे वहां से वापस लौटना है।

10 जनवरी को मेरी वीजा अवधि पूरी हो जाएगी। दो दिन मुझे लखनऊ में ही फं से हुए हो गए। अभी तक विमान कंपनी हमें बता नहीं सकी है कि कब तक यात्रियों को रवाना कर दिया जाएगा। मैं बुरी तरह परेशान हो चुका हूं।

फैजाबाद रोड के होटलों में रोके गए यात्रियों में कई ऐसे हैं जिनमे री-एंट्री वीजा की अवधि 29 या 30 दिसंबर में पूरी हो रही है। अगर ये तय समय में  नहीं पहुंचे तो इन्हें इकामा नहीं मिल सकेगा। ऐसे यात्रियों में इलाहाबाद के मो. कुर्शीद, मो. कमरूल जमां, संतकबीरनगर से अब्दुल अलीम सिद्दीकी भी शामिल हैं।

एयरलाइंस ने यात्रियों को ठहराने के नाम पर उनकेहाल पर ही छोड़ दिया है। एक कमरे में तीन यात्री तक ठहराए गए हैं। इस पर यात्रियों ने आपत्ति की लेकिन एयरलाइंस केप्रतिनिधियों ने कमरों की संख्या कम होने की बात कहकर सहयोग के लिए कहा। यात्री भी ऐसे में कॉमन रूप में टीवी देखकर या होटलों के लॉन में समय काटने के लिए मजबूर हैं।

मो. अबरार ने बताया कि यात्रा के चलते पूरा जरूरी रकम अरब की करेंसी में बदल ली। अब भारतीय करेंसी उनकेपास नहीं है। ऐसे में हम कहीं आ-जा तक नहीं सकते। इसके अलावा तबीयत खराब है लेकिन दवा खरीदने के पैसे पास में नहीं है। परिवार के लोग भी इतनी पास नहीं कि उन्हें मदद केलिए बुला लिया जाए। ऐसे कई यात्री वहां हैं।

री एंट्री वीजा क्या है?

350 travellers stuck for two days

सऊदी अरब में काम करने वाले लोगों को इकामा की जरूरत होती है। यह दो-तीन साल के लिए नियोक्ता की तरफ से दिया जाता है। इसके बाद कोई बाहरी व्यक्ति वहां काम कर सकता है। इस अवधि में अगर कामगार को अपने देश जाना हो।

वहां की सरकार कुछ समय के लिए एक बार या एक से अधिक बार केलिए री-एंट्री एग्जिट वीजा जारी करती है। इस वीजा को लेकर दी गई अवधि के लिए सऊदी अरब से बाहर जाना और फिर वापस आना संभव होता है।

यह व्यवस्था इकामा धारकों केलिए है। री-एंट्री वीजा की अवधि पूरी होने के बाद नए सिरे से आवेदन कर वीजा और इकामा की व्यवस्था करनी होती है।

फ्लाइट को ठीक करने केलिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। एयरलाइंस के इंजीनियरों की टीम लखनऊ पहुंच गई है। विमान ठीक होने पर सुरक्षा ट्रायल के बाद रवाना कर दिया जाएगा। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो, हम इसका पूरा खयाल रख रहे हैं।
फैज मिर्जा, सीएसए, सऊदी अरेबियन एयरलाइंस

जिन यात्रियों के री-एंट्री वीजा की अवधि पूरी हो रही है, वे किसी भी सऊदी अरब केदेश में एंट्री ले लें। जहां की फ्लाइट उन्हें मिले। वे बस सऊदी अरब चल जाएं। इससे देश में एंट्री पाने के बाद इकामा को भी रीन्यू कराया जा सकता है। वीजा की अवधि पूरा होने के बाद इकामा रीन्यू करारा मुश्किल होगा।
मो. इसरार, ट्रेवल एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed