फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   350 crore rupees to be spend on gomti river front

योगी सरकार गोमती रिवर फ्रंट के अधूरे कामों पर खर्च करेगी 350 करोड़

Wed, 29 Nov 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
350 crore rupees to be spend on gomti river front
गोमती रिवर फ्रंट डवलपमेंट के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए परियोजना देख रही सिंचाई विभाग की टीम ने 350 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार से मांगे हैं। इस प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति की मंजूरी के बाद कैबिनेट में ले जाया जाएगा। अंतिम मुहर कैबिनेट ही लगाएगी।
विज्ञापन


साथ ही परियोजना की पर्यावरणीय क्लियरेंस भी अनिवार्य रूप से ली जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा ने बताया कि इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है। इसमें अधूरे कार्यों का लेखा जोखा और उन पर अनुमानित खर्च की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


व्यय वित्त समिति की मंजूरी के बाद कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही बचे हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। जनवरी 2015 में शुरू हुए रिवर फ्रंट डवलपमेंट को अंबेडकर बंधे से कुड़ियाघाट तक करने की योजना थी, लेकिन नई सरकार में इन कार्यों को कला कोठी तक आगे बढ़ाया जाएगा। इस पर भी सरकार पहले ही रजामंदी दे चुकी है। कलाकोठी को बीजेपी सरकार के समय में बनवाया गया था, लेकिन रखरखाव ठीक से नहीं होने की वजह से यह बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, इन कार्यों को होना है पूरा

350 crore rupees to be spend on gomti river front
इन कार्यों को होना है पूरा
- म्यूजिकल फाउंटेन : दुबई की टक्कर के म्यूजिकल फाउंटेन गोमती किनारे लगते थे, लेकिन यह अधूरे छोड़ दिए गए।
- लेक : म्यूजिकल फाउंटेन के लिए गोमती किनारे लेक बनाई जानी थी, यह भी अधूरी है।
- रबर डैम : 160 करोड़ रुपये का रबर डैम बनाकर गोमती में जलस्तर को ऊंचा किया जाना है, लेकिन यह भी अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है।

- ट्रैक : गोमती किनारे जॉगिंग, साइकिलिंग, वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। लेकिन इनके भी कई सेक्शन अभी अधूरे हैं।
- जल परिवहन : जल परिवहन शुरू करने की योजना तैयार की गई थी, इसके लिए वाटर बस भी खरीदी जा चुकी है, जो अब धूल खा रही है।  इसकेअलावा लोटस वैली, बच्चों के लिए पार्क, जिम, आदि सुविधाएं भी अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed