{"_id":"6a73a1222295ab68dd0446e0","slug":"350-complaints-received-at-electricity-camp-300-resolved-lucknow-news-c-13-lko1070-1862027-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली शिविर में आईं 350 शिकायतें, 300 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली शिविर में आईं 350 शिकायतें, 300 का समाधान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को बिजली शिविरों में 350 शिकायतें आईं, जिसमें से 300 का मौके पर समाधान हुआ। ये शिकायतें गलत बिल, खराब मीटर, नाम परिवर्तन और विद्युत लोड घटाने आदि की थीं।
गोमतीनगर जोन में 65 उपभोक्ता आए, जिनमें से 27 की समस्याएं दूर हुईं। इनमें बंती देवी की बिजली आपूर्ति, शिप्रा यादव, उमेश चंद की मीटर और इंद्रेश कुमार यादव की गलत बिल की समस्या थी। जानकीपुरम जोन में मोबाइल नंबर अपडेट करने, गलत बिल, मीटर संबंधी 42 मामले आए, जिनमें से 30 का समाधान हुआ। लखनऊ मध्य जोन में लक्ष्मी सिन्हा, आदर्श सिन्हा, जाहिर, विमला, अनिल बंसल, अभिजन, रोशन जहां बेगम, प्रसून तिवारी, अनिल कुमार यादव, पूनम आदि उपभोक्ताओं ने मीटर, बिल को लेकर 100 शिकायतें रखीं। यहां सभी का निराकरण किया गया।
उधर, नादरगंज पावर हाउस परिसर में अधिकांश ने बिजली का ज्यादा बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। गौरी निवासी प्रतिभा ने मीटर जंप होने, गोल्डन सिटी निवासी आफताब आलम और कटी बगिया निवासी मनोज जोशी ने भी अपेक्षा से अधिक बिजली बिल की शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है।