लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 women honored with the Strong Woman Award

Lucknow News: सशक्त नारी सम्मान से नवाजी गईं 35 महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Mar 2023 07:15 AM IST
35 women honored with the Strong Woman Award
रायबरेली में रविवार की रात अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर माधव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्
महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, खेली फूलों की होली

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सृष्टि सिंह परिहार ने लोक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध किया। मान्या, दिव्यांशी, प्रमांशु ने गीतों और नृत्य से मन मोह लिया। सभी ने फूलों की होली भी खेली।
कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. संगीता श्रीवास्तव, समाजसेवा में पुष्पा यादव एवं आकांक्षा शुक्ला, एफएम रेडियो उद्घोषिका आकांक्षा सिंह, खेल क्षेत्र में सबा बुतूल, उच्च शिक्षा क्षेत्र में स्मृति सिंह, कानूनी सहायता देने के लिए अधिवक्ता भाव्या शर्मा, बेजुबान जीवों के लिए काम करने पर खुशी सिंह एवं सिमरन कौर, साहित्य क्षेत्र में रत्ना सिंह सम्मानित हुईं। इनके अलावा डॉ. वैशाली चंद्रा, प्रीति शुक्ला, प्रिया मिश्रा, शोभना कुमारी, गायत्री मौर्य, रीतू सिंह, अपर्णा वर्मा, फातिमा सुल्ताना, अर्चना श्रीवास्तव, प्रीति सक्सेना, सृष्टि यादव, जयश्री, खुशी परवेश समेत 35 महिलाएं सम्मान से नवाजी गईं।

माधव सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार देर शाम कचहरी रोड स्थित एक पैलेस में हुए कार्यक्रम में संयोजक प्रियंका अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट और व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित किया।
बतौर अतिथि डॉ. मनीष चौहान, अतुल गुप्ता, डॉ. संतला, डॉ. कामना सिंह, ममता सिंह, हर्षेंद्र सिंह, श्वेता जायसवाल, संजय त्यागी उपस्थित रहे। संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। शबनम अंसारी, स्मृति शुक्ला, ऊषा सिंह, सूरज सिंह ने सहयोग किया।


सम्मानित हुईं दिव्यांग शिक्षा मित्र रिजवाना
सलोन (रायबरेली)। प्राथमिक विद्यालय धरई में दिव्यांग शिक्षा मित्र रिजवाना बानो को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सोमवार को सम्मानित किया गया। रिजवाना ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, एक चुनौती है। हमें सहर्ष चुनौती स्वीकार कर आत्मनिर्भर बनना होगा। इस मौके पर मो. कासिम, मो. इस्माईल खान, तस्लीम राबिया, विकास पाल, राजेश्वरी सिंह, शिव बालक सरोज, सर्वेश कुमार मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed