{"_id":"5d4a72288ebc3e6d216fe79d","slug":"33-percent-seats-will-be-increased-in-university-and-in-colleges-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में बढ़ेंगी 33 फीसदी सीटें, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में बढ़ेंगी 33 फीसदी सीटें, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी
Wed, 07 Aug 2019 12:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2019-20 में स्नातक प्रथम वर्ष में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में प्रवेश के लिए 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर. रमेश कुमार के अनुसार महाविद्यालय अपने यहां उपलब्ध अवस्थापना सुविधाओं और शिक्षकों के मानक के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की नियमावली के तहत महाविद्यालय कुलपति की अनुमति के बिना किसी भी कक्षा या सेक्शन में सीटें बढ़ा सकते हैं, लेकिन इसकी संख्या 80 से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर हो रही मारामारी को देखते हुए सरकार ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों में सीटें बढ़ाने का निर्णय किया है। इससे विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में राहत मिलेगी।