{"_id":"68accd3d32858392f1025a4f","slug":"33-lakhs-extorted-from-a-woman-businessman-in-the-name-of-business-lucknow-news-c-13-knp1050-1353826-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यापार के नाम पर महिला कारोबारी से ऐंठे 33 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यापार के नाम पर महिला कारोबारी से ऐंठे 33 लाख
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वासखंड निवासी महिला कारोबारी रीना गुप्ता ने परिचित रश्मि श्रीवास्तव और विवेक शुक्ला पर व्यापार के नाम पर उनसे 33 लाख ठगने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रीना के मुताबिक, 2024 में रश्मि के जरिये उनकी मुलाकात विवेक से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर विवेक ने उनसे व्यापार के लिए 33 लाख रुपये मांगे थे। ऐसे में उन्होंने मध्यप्रदेश के गोहद निवासी दोस्त संजीव कुमार सिंघई से ब्याज पर 25 लाख रुपये लेकर विवेक को दिए थे। साथ ही आठ लाख और ट्रांसफर किए थे। पीड़िता ने बताया कि तीन माह बाद संजीव उनसे रकम मांगने लगे। उन्होंने जब विवेक से रकम मांगी तो वह और रश्मि उन्हें अगस्त 2025 तक टरकाती रहीं। विरोध पर दोनों धमकाने लगे। परेशान होकर रीना ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।