फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   33 IAS officers transferred in Uttar Pradesh.

यूपी में 33 आईएएस के तबादले: 11 जिलों के जिलाधिकारी व सूचना विभाग सहित कई बड़े विभागों के अधिकारी बदले

Tue, 22 Apr 2025 12:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 12:19 PM IST
सार

यूपी में सोमवार को 33 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके तहत 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। जबकि कई बड़े विभागों में अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
33 IAS officers transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में सोमवार रात 33 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। वहीं, कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। लंबे समय तक सूचना निदेशक के पद पर रहे आईएएस शिशिर का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अनुपम शुक्ला अंबेडकरनगर जिले के नए जिलाधिकारी होंगे। इसी तरह वाराणसी के मंडलायुक्त रहे आईएएस कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ से विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग व निदेशक यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिनुवेवेल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाए गए हैं।

विज्ञापन


एल वेंकटेश्वरलू से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रभार हटा दिया गया है। उनके पास समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान तथा निदेशक अनुसूचित जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहूजी महाराज का प्रभार रहेगा। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्रमुख सचिव परिवहन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीके ठाकुर हटे, भानु बने मेरठ के एडीजी जोन, तीन आईपीएस और 24 पीपीएस का तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पांच साल में पहली बार बढ़ी बिजली की दरें, उपभोक्ताओं को देना पड़ेगा ज्यादा बिजली का बिल


आईएएस प्रेरणा शर्मा को डीएम हापुड़ से निदेशक सूडा नियुक्त किया गया है। नवनीत सिंह चहल डीएम आजमगढ़ से विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, अनुपम शुक्ला विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, निदेशक यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिनुवेवेल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से डीएम अंबेडकर नगर बनाए गए हैं।

इसी तरह गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज से नगर आयुक्त लखनऊ, आर्यका अखौरी डीएम गाजीपुर से विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, विशाल भारद्वाज डीएम कुशीनगर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, डॉ. उज्ज्वल कुमार विशेष सचिव एमएसएमई तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन, पुलकित खरे विशेष सचिव नियोजन से मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन बनाए गए हैं। विशाल सिंह जिलाधिकारी भदोही से विशेष सचिव संस्कृति विभाग एवं निदेशक सूचना तथा संस्कृति बनाए गए हैं।

अनुभव सिंह मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती से उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद, शाहिद अहमद संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती से मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती, जगदीश प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से सचिव गृह बनाए गए हैं। अभय सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद और डॉ. वेदपति मिश्रा सचिव राजस्व विभाग से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए हैं।


यहां देखें तबादलों की पूरी सूची
 
क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापन
1 लक्कू वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक, अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज, उ०प्र० प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत
2 अमित गुप्ता प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के का अतिरिक्त प्रभार
3 कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त, वाराणसी सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
4 एस. राजलिंगम जिलाधिकारी, वाराणसी मंडलायुक्त, वाराणसी
5 सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव, मुुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, वाराणसी
6 प्रेरणा शर्मा जिलाधिकारी, हापुड़ निदेशक, सूडा
7 अभिषेक पांडेय उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ जिलाधिकारी, हापुड़
8 संजय कुमार मीणा मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ
9 शाश्वत त्रिपुरारी संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
10 रवीन्द्र कुमार-2 जिलाधिकारी, बरेली जिलाधिकारी, आजमगढ़
11 नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी, आजमगढ़ विशेष सचिव, मुुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
12 अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर जिलाधिकारी, बरेली
13 अनुपम शुक्ला विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर
14 इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त, लखनऊ विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
15 गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ
16 हर्षिका सिंह संयुक्त मैजिस्ट्रेट, चंदोली मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज
17 आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, गाजीपुर विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
18 अविनाश कुमार जिलाधिकारी, झांसी जिलाधिकारी, गाजीपुर
19 मृदुल चौधरी जिलाधिकारी, महोबा जिलाधिकारी, झांसी
20 गजल भारद्वाज सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड जिलाधिकारी, महोबा
21 महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, संत कबीरनगर जिलाधिकारी, कुशीनगर
22 विशाल भारद्वाज जिलाधिकारी, कुशीनगर विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
23 आलोक कुमार विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, संत कबीरनगर
24 डॉ. उज्जवल कुमार विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन
25 पुलकित खरे विशेष सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन
26 शिशिर विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
27 विशाल सिंह जिलाधिकारी, भदोही विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश
28 शैलेश कुमार उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद जिलाधिकारी, भदोही
29 अनुभव सिंह मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद
30 शाहिद अहमद संयुक्त मजिस्ट्रेट, बस्ती मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती
31 जगदीश प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
32 अभय सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
33 डॉ. वेदपति मिश्रा सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed