फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   33.44 lakh rupees were withdrawn as loan, FIR lodged against two people including former manager

Gonda: 33.44 लाख के लोन का नोटिस आया तो होश उड़े, पूर्व प्रबंधक समेत दो ने किया था खेल, एफआईआर दर्ज

Sun, 15 Feb 2026 07:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव के पूर्व शाखा प्रबंधक व एक अन्य पर 33.44 लाख से ज्यादा का लोन स्वीकृत कराकर निकाल लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित के घर जब नोटिस पहुंची तब उसे मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन
33.44 lakh rupees were withdrawn as loan, FIR lodged against two people including former manager
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव के पूर्व शाखा प्रबंधक व एक अन्य पर 33.44 लाख रुपये ऋण स्वीकृत कराकर निकाल लेने के मामले में नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित को जब नोटिस मिली तब उसे ऋण निकाल लिए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में धानेपुर के उत्तरी शुकुलपुरवा निवासी श्रवण कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब थी। इस बीच राघवराम उर्फ रग्घू निवासी बहलोलपुर देहात कोतवाली से उनकी मुलाकात हुई। राघवराम ने बताया कि जमीन के कागजात ले आओ, लोन करवा देंगे। उसने कहा कि कोई जमीन उसके नाम पर नहीं है। तब आरोपी ने बताया कि जमीन के दस्तावेज बैनामा के कागजात की व्यवस्था वह करवा देगा। साथ ही आईटीआर भी बनवा देगा। इसके लिए उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति व फोटो दे दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कोऑपरेटिव सहकारी बैंक बड़गांव के शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल से मिलवाकर कागजात दिलवा दिया। उसे बताया कि गया लोन पास हो जाएगा। चार दिन बाद पीड़ित बैंक गया तो उसे बताया गया कि सामान्य वर्ग के लोगों के लिए अभी लोन की प्रक्रिया बंद है। इसके बाद वह लौट आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "शंकराचार्य को अपमानित करने वाले करप्ट माउथ", भारत-पाक मैच के लिए उत्साह चरम पर, मौसम पर बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खड़ी गाड़ी को तेल पिलाने वाले जेई पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड; एक्सईएन और एई के खिलाफ बैठाई गई जांच


15 अक्तूबर 2025 को 33,44,160 रुपये ब्याज समेत की नोटिस बैंक की ओर से उसे भेजा गया। यह देख उसके होश उड़ गए। वह शाखा प्रबंधक से मिला और कहा कि जब लोन ही नहीं हुआ तो यह नोटिस क्यों भेजा गया। इस पर शाखा प्रबंधक ने अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पवन पाल व राघवराम उर्फ रग्घू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

21.47 करोड़ के घोटाले में हो चुकी गिरफ्तारी
गोंडा। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की गोंडा शाखा में 21 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये के घोटाले में पुलिस ने आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, नाका जनौरा, अयोध्या को गिरफ्तार कर चुकी है। 12 जनवरी को नगर कोतवाली में इस मामले में तीन तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। स्पेशल ऑडिट और आंतरिक जांच रिपोर्ट में यह घोटाला उजागर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed