यूपी में 3249 सरकारी नौकरियां, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में युवाओं को दरोगा और बाबू बनने के एक साथ मौके मिलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) और यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विभिन्न विभागों में रिक्त 3249 से अधिक पदों पर भर्तियों का ऐलान कर दिया है।
आयोग ने 10 विभागों के अधीन रिक्त 690 पदों के लिए एक विज्ञापन निकाला तो पांच विभागों में रिक्त 495 पदों के लिए दूसरा विज्ञापन जारी किया है।
690 पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 19 अक्तूबर से शुरू होगा और 495 पदों के लिए 29 सितंबर से।
वेबसाइट पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है और भर्ती लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होगी। विज्ञापन की शर्तें, निर्धारित प्रारूप आदि का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि से उपलब्ध रहेगा।
इसी तरह यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने उप निरीक्षक (दरोगा) पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।
पुरुष एसआई के 1652 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाले गए हैं जबकि महिला एसआई के 412 पद हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर 15 दिन के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।