फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3249 posts to be filled in UP by UPSSSC.

यूपी में 3249 सरकारी नौकरियां, यहां देखें

Mon, 21 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
3249 posts to be filled in UP by UPSSSC.

प्रदेश में युवाओं को दरोगा और बाबू बनने के एक साथ मौके मिलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) और यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विभिन्न विभागों में रिक्त 3249 से अधिक पदों पर भर्तियों का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने 10 विभागों के अधीन रिक्त 690 पदों के लिए एक विज्ञापन निकाला तो पांच विभागों में रिक्त 495 पदों के लिए दूसरा विज्ञापन जारी किया है।

690 पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 19 अक्तूबर से शुरू होगा और 495 पदों के लिए 29 सितंबर से।

वेबसाइट पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

3249 posts to be filled in UP by UPSSSC.

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है और भर्ती लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होगी। विज्ञापन की शर्तें, निर्धारित प्रारूप आदि का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि से उपलब्ध रहेगा।

इसी तरह यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने उप निरीक्षक (दरोगा) पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।

पुरुष एसआई के 1652 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाले गए हैं जबकि महिला एसआई के 412 पद हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया के  संबंध में विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर 15 दिन के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed