{"_id":"69695827287b963e360bf30c","slug":"3200-solar-lights-will-illuminate-the-roads-a-budget-of-rs-85-crore-has-been-released-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1562016-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 3200 सोलर लाइटों से जगमग होंगी सड़कें, 8.5 करोड़ रुपये का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 3200 सोलर लाइटों से जगमग होंगी सड़कें, 8.5 करोड़ रुपये का बजट जारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शहर में 3200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसकी शुरुआत विस्तारित सीमा के 88 गांवों से होगी। प्रस्ताव मंजूर होने के साथ यूपीनेडा की ओर से करीब 8.5 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया में एक महीना लगेगा। इसके बाद सोलर लाइटें लगाने का काम शुरू होगा।
विस्तारित सीमा को छोड़ अभी शहर में करीब दो लाख स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। ये एलईडी लाइटें बिजली से जलती हैं। अब 88 गांवों के नए विस्तारित इलाके में सोलर वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। योजना के तहत एक खंभे पर एक लाइट के बजाय हाईमास्ट (चार लाइटें) लगाई जाएंगी। एक लाइट 18 वॉट की होंगी। ये लाइटें बैट्री बैकअप वाली होंगी, ताकि यदि धूप कम निकले तो भी रात में रोशनी दे सकें।
जोनल ऑफिस और स्कूलों पर लगेंगे सोलर प्लांट
मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने बताया कि नगर निगम के आठों जोनल ऑफिस व पांचों स्कूलों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इससे बिजली का खर्च करीब आधा हो जाएगा। अभी इनका हर महीने करीब 25 लाख रुपये का बिल आता है।
विज्ञापन
अयोध्या की तरह सोलर सिटी बनेगा अपना शहर
प्रदेश के 18 शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। अयोध्या को पहले मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है। वहां शहर में बिजली खपत के 10 प्रतिशत की पूर्ति सौर ऊर्जा से की जा रही है। इसी तरह लखनऊ को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी शुरुआत विस्तारित क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाने से की जा रही है।
-- -- -- --
सोलर स्ट्रीट लाइटें व सोलर प्लांट लगाने के लिए करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें साढ़े तीन करोड़ सोलर प्लांट पर खर्च होंगे। सबसे पहले विस्तारित इलाकों में ये लाइटें लगाई जाएंगी।
- मनोज प्रभात,
मुख्य अभियंता, विद्युत यांत्रिक, नगर निगम