बकरीद व रक्षाबंधन पर चलेंगी 3200 अतिरिक्त बसें, बिना मास्क यात्रा की अनुमति नहीं होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद व रक्षा बंधन के मौके पर परिवहन निगम 3200 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। अतिरिक्त बसों का संचालन एक से छह अगस्त तक किया जाएगा। बगैर मास्क पहने किसी को बस में यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वर्तमान में निगम की लगभग 6000 बसें संचालित की जा रही है। बकरीद एवं रक्षाबंधन को देखते हुए 3200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
इस प्रकार परिवहन निगम द्वारा पर्व अवधि में प्रतिदिन 9200 बसों को संचालित की जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दृष्टिगत पहले की तरह किसी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश अनुमन्य नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृति किया जाएगा।
सैनिटाइज करने के बाद बसें संचालित की जाएंगी
कोविड -19 की रोकथाम के लिए सुरक्षा के निर्धारित मानकों के तहत प्रत्येक बस में बस की सीट से अधिक यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। अधिक यात्री होने पर अतिरिक्त बस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइज करने के बाद ही बसें संचालित की जाएंगी तथा चालक व परिचालक और यात्रियों को बिना मास्क पहने यात्रा/ड्यूटी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।