फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   राफेल डील पर अमेठी में होर्डिंग

राफेल डील पर अमेठी में होर्डिंग

Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
राफेल डील पर अमेठी में होर्डिंग
राफेल डील पर सवाल उठाती पर एक होर्डिंग
विज्ञापन

अमेठी। राफेल डील पर सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस के गढ़ अमेठी में एक होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा के समीप लगी गुमनाम होर्डिंग में राफेल डील पर सरकार पर उठाए जा रहे सवाल पूछे गए हैं। ये सवाल लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

अमेठी में अब पोस्टर, बैनर व होर्डिंगवार शुरू हो गया है। मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा फैक्ट्री के पास राफेल डील पर लगी एक गुमनाम होर्डिंग चर्चा का विषय बनी है। सड़क के किनारे लगी इस होर्डिंग में केंद्र सरकार पर राफेल डील पर उठाए जा रहे सवाल दर्शाए गए हैं। हालांकि होर्डिंग लगाने वालों का नाम इस पर अंकित नहीं है। पर सवाल लोगों को बरबस आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


होर्डिंग में सरकार से राफेल जहाज के दाम 526 करोड़ से 1640 करोड़ रुपए करने, डील में एचएएल के 70 वर्ष के अनुभव, महान वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और कंपनी के कर्मचारियों का अपमान किए जाने का सवाल उठाया गया है। जहाज बनाने के लिए एचएएल जैसी भरोसेमंद कंपनी को छोड़कर 1114 करोड़ रुपया एक अनाड़ी कंपनी को देने पर भी सरकार से जवाब पूंछा गया है। साथ ही कार्य पायी कंपनी के पास अपनी जमीन नहीं होने व एचएएल को बर्बाद करने का भी सवाल सरकार से पूछा गया है। ये सवाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed