{"_id":"5b3f9a014f1c1b97468b4fc0","slug":"31530894849-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा कोतवाली में पहली बार चार निरीक्षक हुए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा कोतवाली में पहली बार चार निरीक्षक हुए तैनात
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक की ओर से कई निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें भिनगा कोतवाली में पहली बार चार निरीक्षक की तैनाती की गई। सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच प्रभारी को सिरसिया थाने का प्रभार सौंपा गया।
जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार को एसपी अशोक कुमार ने कई निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें जहां भिनगा कोतवाली में तैनात रहे निरीक्षक विनोद कुमार को एक बार फिर महिला थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सिरसिया रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को भिनगा कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। उनके सहयोग के लिए प्रभारी निरीक्षक गिलौला रहे मनोज कुमार पांडेय को भिनगा कोतवाली का प्रशासनिक निरीक्षक बनाया गया है। सिरसिया में तैनात रहे निरीक्षक पारस प्रसाद को कोतवाली में अपराध प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। मल्हीपुर में तैनात रहे निरीक्षक रवींद्र नाथ सिंह को कोतवाली में कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के वाचक रहे राहुल यादव को गिलौला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। क्राइम ब्रांच प्रभारी रहे वाईके चौधरी को सिरसिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक रामदरस यादव को भिनगा कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक विक्रमादित्य व सोहन लाल राजवंशी को मल्हीपुर तथा उप निरीक्षक रघुवीर गौतम को सोनवा थाने में तैनाती दी गई है।
भिनगा में तहसीलदार न्यायिक तैनात
श्रावस्ती। गोंडा से स्थानांतरित होकर आए उप जिलाधिकारी माया शंकर यादव को उप जिलाधिकारी भिनगा बनाया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार मिश्रा को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भिनगा में तहसीलदार न्यायालय का कार्य प्रभावित न हो इसके लिए यहां पहली बार तहसीलदार न्यायिक पद पर नारायण सिंह को तैनात किया गया है। दिनेश कुमार तहसीलदार प्रशासनिक के पद पर बने रहेंगे।