{"_id":"5b3d0bbc4f1c1b56238b4850","slug":"31530727356-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की डांट से बचने के लिए बालिका ने अपहरण की गढ़ी झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता की डांट से बचने के लिए बालिका ने अपहरण की गढ़ी झूठी कहानी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। माता-पिता की डांट से बचने के लिए 10 वर्षीय छात्रा ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। दिनदहाड़े अपहरण की घटना से पुलिस भी सकते में आ गई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बालिका को अगवा करने की कहानी झूठी निकली।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के स्टेशनरोड निवासी संजय सिंहानिया की पुत्री माही (10) संत पीटर इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। मंगलवार को 3:45 बजे वह कोचिंग के लिए निकली थी। घंटे भर बाद लौटकर उसने अपने को चार पहिया वाहन के चालक द्वारा अपहरण किए जाने की बात माता-पिता को बताई थी।
दिनदहाड़े अपहरण की घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी सकते में आ गई थी। पुलिस ने सेंट पीटर इंटर कॉलेज मार्ग व घटनास्थल के रास्ते लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में छात्रा अकेले आती-जाती दिखी। एक कैमरे में छात्रा कंधे पर पिट्ठू बैग लादे हुए कोचिंग सेंटर की ओर न जाकर स्टेशनरोड पर गोयल तिराहे की ओर आती-जाती दिखी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जब पुलिस ने बालिका से पूछताछ कि तो वह इतना बोली कि कोचिंग नहीं गई थी। देर से घर पहुंचने पर माता-पिता डांटते। इस कारण उसने अपहरण की बात कही। पुलिस ने मामले की फाइल बंद कर दी है।