{"_id":"5afb24824f1c1bd7408b5916","slug":"31526408322-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। प्रदेश की भाजपा सरकार की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गुजरात और बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू किए जाने की मुहिम छेड़ दी है। मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने शराबबंदी को प्रदेश में लागू किए जाने की मुहिम में सलोन राजमार्ग कटेहा, कबीर आश्रम में धरना-प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए मांग रि कि उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी लागू की जाए, जिससे शराब की लत से बर्बाद हो रहे तमाम परिवारों को राहत की सांस मिले। लोगों की जिंदगी बर्बाद होने और परिवारों को टूटने से बचाया जा सके। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि शराब की खराब लत के कारण युवा व पुरुष जो भी कमाते हैं, ज्यादातर कमाई का हिस्सा शराब में खर्च कर देते हैं। अगर शराब बंदी प्रदेश में लागू कर दी जाएगी तो यही पैसा परिवार के भरण पोषण में काम आएगा, जिससे परिवार के साथ-साथ देश भी तरक्की करेगा। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, लाली सलूजा, ममता, राजभर, शरीफुन निशा, गुड़िया देवी मौजूद रही।