फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   परिवार रजिस्टर की नकल में बदल दी भाजपा विधायक की जाति

परिवार रजिस्टर की नकल में बदल दी भाजपा विधायक की जाति

Tue, 08 May 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
परिवार रजिस्टर की नकल में बदल दी भाजपा विधायक की जाति
परिवार रजिस्टर की नकल में बदल दी भाजपा विधायक की जाति
विज्ञापन



रायबरेली। ग्राम पंचायत से जारी परिवार रजिस्टर की नकल में सलोन से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री दलबहादुर कोरी की जाति ही बदल दी गई। सोमवार को इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिवार रजिस्टर की दूसरी कॉपी जारी करके पंचायत मित्र को गांव से हटा दिया गया।


मामला डीह ब्लॉक के पदमनपुर बिजौली का है। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी इसी गांव के निवासी हैं। विधायक को परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता हुई तो उन्होंने गांव में तैनात पंचायत मित्र ललित कुमार से नकल मंगवाई। बताते हैं कि, परिवार रजिस्टर की नकल में विधायक की जाति कोरी की जगह कुछ और लिखकर जारी कर दी गई।
विज्ञापन



मामला जब विधायक के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। ब्लॉक के सारे अधिकारी तलब किए गए। सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला कि परिवार रजिस्टर में विधायक की जाति कोरी ही लिखी है मगर पंचायत मित्र ने जो नकल जारी की है उसमें त्रुटिवश जाति बदल गई। ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षर भी फर्जी कर दिए गए। बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि, दोषी पंचायत मित्र को दूसरे गांव से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी सीके वर्मा का कहना है कि, परिवार रजिस्टर महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ये ग्राम पंचायत अधिकारी के पास से पंचायत मित्र के पास कैसे पहुंचा? इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed