{"_id":"5aef3f614f1c1b54098b85e7","slug":"31525628769-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से टकराई कार, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली से टकराई कार, वृद्धा की मौत
Updated Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉली से टकराई कार, वृद्धा की मौत
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में देर रात एक कार गन्ना लोड ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा गांव निवासी धनेशपाल की पुत्री के विवाह का आयोजन मुंशीगंज गेस्ट हाउस में किया गया था। इस वजह से धनेशपाल की मां गोकुल देवी (75) कार में सवार होकर जिला मुख्यालय आ रही थीं।
रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामकोट थाना क्षेत्र में कार आगे चल रही गन्ना लोड ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गोकुल देवी समेत कार में सवार प्रदुम्र, राजेंद्र, सुभाष व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गोकुल देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।