फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जब्बार को स्वच्छ शौचालय की प्रोत्साहन राशि मिली

जब्बार को स्वच्छ शौचालय की प्रोत्साहन राशि मिली

Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जब्बार को स्वच्छ शौचालय की प्रोत्साहन राशि मिली
जब्बार को मिली स्वच्छ शौचालय की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन


सीतापुर। बकरियां बेचकर शौचालय बनवाने वाले लहरपुर के जब्बार को सपा एमएलसी आनंद भदौरिया द्वारा बकरियां खरीदकर वापस दिलाने की खबर अखबार में सुर्खियां बनी तो सोमवार को बीडीओ राबिया बेगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जब्बार के खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर कराए।

बीडीओ ने जब्बर को एक हजार रुपये नकद भी प्रदान किए हैं। लहरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी जब्बार शाह ने अपनी सात बकरियों को बेचकर घर में शौचालय बनवाया था।
विज्ञापन


यह खबर मीडिया में आने के बाद सपा एमएलसी आनंद भदौरिया गत शनिवार को नेवादा पहुंचे और बकरियां खरीदकर जब्बार को वापस दिलाई। यह खबर भी अखबारों की सुर्खियां बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शासन-प्रशासन की फजीहत होती देख सोमवार को बीडीओ लहरपुर ने जब्बार को स्वच्छ शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित किया।

खंड विकास अधिकारी राबिया बेगम ने जब्बार के खाते में 1 2 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का मेमो जब्बर को प्रदान किया। वहीं, अपने पास से नगद एक हजार रुपये भी जब्बर को प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed