{"_id":"5aca63b64f1c1bed618b65a6","slug":"31523213238-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरा बाजार में मृत मिले पांच बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरा बाजार में मृत मिले पांच बंदर
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरा बाजार में मृत मिले पांच बंदर, हड़कंप
रायबरेली। शहर के गोरा बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर में पांच बंदर मृत मिलने से हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारियों ने मामले में लीपापोती करते हुए बंदरों को इधर-उधर फेंकने का प्रयास किया।
इसकी भनक लगते ही हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी वहां पहुंच गए और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में इन बंदरों को दफना दिया गया।
पीडब्ल्यूडी के केंद्रीय भंडार परिसर में रविवार को पांच बंदरों के मरने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारी बवाल से बचने के लिए बंदरों को इधर-उधर फेंकने या गायब करने की तैयारी कर ही रहे थे कि किसी ने इसकी जानकारी हिंदू संगठन को दे दी।
विज्ञापन
खबर लगते ही हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी समर्थकों संग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने बंदरों पर पानी डाला लेकिन कोई नहीं उठा।
कुछ लोगों ने जांच की तो पता चला कि पांच बंदरों की मौत हो चुकी है। इस पर कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर घटना की जांच की। हिंदू युवा वाहिनी के श्यामजी शुक्ला, रत्नेश गुप्ता, रामू शर्मा, अभय शुक्ला आदि का कहना है कि बंदरों को मारने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि किसी ने बंदरों को मारा है तो पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।