{"_id":"5ac7c0ad4f1c1bb5618b6056","slug":"31523040429-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ केयर व बलरामपुर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ केयर व बलरामपुर ने जीते मुकाबले
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय टी-20 लाइफ केयर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच लाइफ केयर और शान स्ट्राइकर्स के बीच व दूसरा मैच एसएसई बलरामपुर और सीसी अकादमी के बीच हुआ, जिसमें लाइफ केयर व बलरामपुर की टीम ने मैच जीत लिए।
शुक्रवार को पहले मैच में टॉस जीत कर लाइफ केयर की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की ओर से कृतज्ञ कुमार ने 78, सहिम हसन ने 64 रन बनाए। उसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए शान स्ट्राइकर्स की ओर से खिलाड़ी सार्थक के 62 रनों के सहयोग से टीम मात्र 102 रन ही बना सकी। लाइफ केयर ने 117 रन की बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। दूसरा मैच एसएसई बलरामपुर और सीसी अकादमी के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करते हुए सीसी ाअकादमी के खिलाड़ाी चंद्रेश ने 46 और 28 सात्विक सिंह ने रन बनाये। बाकी खिलाड़ियों ने 20 ओवर खेलकर 158 रन तक स्कोर पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बलरामपुर ने 18.5 ओवर में 160 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें भरत ने 70 व ज्ञानेंद्र वर्मा ने 67 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। ग्रुप सी और डी के मैच लखनऊ के एमएस धोनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जयपुरिया कॉलेज ग्राउंड पर 10 अप्रैल से खेले जाएंगे।