फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
विज्ञापन



तिलोई-फुरसतगंज। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई।


यह घटना उस समय हुई, जब बेटी बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। बेटी को बचाने के चक्कर में मां भी चपेट में आ गई। जब तक लोग उन्हें छुड़ा पाते, तब तक दोनों की मौत हो गई।



बेरारा कोट निवासी वाजिद अली झोपड़ी बनाकर पत्नी बच्चों के साथ रहता है। बुधवार को पत्नी जमीलुननिशा (35) गेहूं काटने गई थी।


लौटने पर वह पसीने सराबोर थी। बेटी मुस्कान बानो पंखा लगाने लगी। जैसे ही उसने बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते ही वह चिपक गई।


मां जमीलुननिशा उसे बचाने लगी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। बहन व मां को तड़पता देख छोटी बेटी चिल्लाते हुए बाहर आई।


उसकी आवाज सुनकर वाजिद के बड़े भाई हामिद दौड़कर जब घर के अंदर पहुंचा तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, नायब तहसीलदार बीके सिंह ने मौके का जायजा लिया और कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed