फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   वन विभाग की एनओसी में पारिजात के कायाकल्प का प्रोजेक्ट फंसा

वन विभाग की एनओसी में पारिजात के कायाकल्प का प्रोजेक्ट फंसा

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की एनओसी में पारिजात के कायाकल्प का प्रोजेक्ट फंसा
वन विभाग की एनओसी में फंसा पारिजात के कायाकल्प का प्रोजेक्ट
विज्ञापन


बाराबंकी। वन विभाग द्वारा एनओसी (नो आबजेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं देने से ऐतिहासिक पारिजात धाम को संवारने का प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। ऐसे में इस धार्मिक स्थल का कायाकल्प होना संभव नजर नहीं आ रहा है। जिले के 11 धार्मिक स्थलों में पारिजात को छोड़कर अन्य 10 स्थलों पर तेजी के साथ कार्य शुरू हो गए हैं।

केंद्र सरकार ने जिले के 11 धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कर उन्हें संवारने के लिए पर्यटन विभाग को साढ़े आठ करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इन धार्मिक स्थलों में जिले का ऐतिहासिक व महाभारत कालीन पारिजात धाम भी नाम शामिल है।
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के बरौलिया गांव स्थित ऐतिहासिक पारिजात धाम के चारों ओर कार्यदायी संस्था टीसीआईएल को सोलर लाइटों के साथ रिफलेक्टर लाइटें लगवानी थीं। मगर वन विभाग ने इन लाइटों के लगने से वृक्ष पर गलत प्रभाव पड़ने की बात कहते हुए एनओसी देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीआईएल के इंजीनियर मुकेश कुमार पाठक ने बताया कि, पर्यटन विभाग के माध्यम से कई बार वन विभाग को पत्र भेजकर एनओसी मांगी गई है। जवाब में विभाग की ओर से एनओसी देने से लिखित रूप से इंकार कर दिया गया है। ऐसे में पारिजात धाम पर कार्य शुरू होना संभव नहीं है।


वहीं, डीएफओ जावेद अख्तर का कहना है कि, पारिजात पुराना एतिहासिक वृक्ष है। जब तक टेक्निकल व प्रशासनिक अनुमति शासन द्वारा नहीं मिलती है। तब तक ऐसा कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जिससे वृक्ष को नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed