{"_id":"5ab544dc4f1c1bbc758b7329","slug":"31521829084-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यायनी की उपासना को उमडे़ श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यायनी की उपासना को उमडे़ श्रद्धालु
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की उपासना के लिए शुक्रवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों पर श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहा। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि का कामना की। देवी आराधना के पवित्र पर्व चैत्र नवरात्र के दौरान प्रमुख देवी मंदिरों में जगत-जननी आदि शक्ति मां भगवती के दर्शन-पूजन को हर रोज भक्तों के पहुंचने से मेले सरीखा माहौल बना रहता है। इसी क्रम में देवी आराधना के लिए शहर के आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर, सिटी पावर हाउस के सामने संतोषी माता मंदिर, पराग डेरी के पास काली माता मंदिर और पंजाबी धर्मशाला के दुर्गा मंदिर के अलावा घर-घर स्थापित कलश के समक्ष श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और फल-फू ल, प्रसाद आदि का भोग लगाकर सुख-सौभाग्य की कामना की। पंजाबी धर्मशाला के दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की टोली ने भजन-कीर्तन किया। यहां मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन के माध्यम से देवी मां का गुणगान करने के लिए देर शाम तक महिलाओं की मंडली एकत्र रही। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कात्यायन ऋषि के कुल में जन्म लेने के कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। आदिशक्ति का यह स्वरूप बेहद दयालु माना जाता है। मान्यता है कि इस रात जप-तप करने से माता की कृपा आसानी से प्राप्त होती है।
विज्ञापन