{"_id":"5a8f0d474f1c1be13b8b46bf","slug":"31519324487-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में कैंटीन संचालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में कैंटीन संचालक को मारी गोली
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात रोडवेज पुलिस चौकी के सामने मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक कैंटीन संचालक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस जांच की बात कह रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी बबलू जायसवाल (35) ने रोडवेज पुलिस चौकी के सामने सड़क पार कैंटीन खोल रखी है।
बुधवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने वहां शराब पी और हंगामा करने लगे। जब कैंटीन संचालक ने विरोध किया तो एक व्यक्ति वहां से चला गया। उसके जाने के बाद कैंटीन संचालक कैंटीन बंद करने लगा। इसी बीच हंगामा करके जाने वाला व्यक्ति तमंचे समेत वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे पहले कि बबलू कुछ समझ पाता, असलहे समेत पहुंचे शख्स ने फायर झोंक दिया। गोली लगते ही बबलू चीखते हुए वहीं पर गिर गया। मौके पर फायरिंग होते देख वहां भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में हमलावर व उसके साथी वहां से निकल भागे।
पुलिस ने घायल कैंटीन संचालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में करीब पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।