फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मकान बेच की राजनीति और जीत गईं चुनाव

मकान बेच की राजनीति और जीत गईं चुनाव

Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मकान बेच की राजनीति और जीत गईं चुनाव
अब अपने ही मकान में किराए पर रहीं जरवल नपं चेयरमैन
विज्ञापन

बहराइच/जरवल। जरवल नगर पंचायत की चेयरमैन बनीं तस्लीमा बानो ने मकान को पहले गिरवी रखा फिर बेंच कर राजनीति की। मकान से मिलेे पैसों से गरीबों के सुखदुख में सहयोग किया और चेयरमैन बन गईं। अब वह अपने ही मकान में किराए पर रह रही हैं। हालांकि सपनों के आशियाने को पुन: हासिल करने के लिए चेयरमैन और उनके पति हाड़तोड़ मेहनत करने का संकल्प संजोये हुए हैं।

हाल ही में हुए निकाय चुनाव में जरवल नगर पंचायत की चेयरमैन के पद पर तस्लीमा बानो कांग्रेस की टिकट से विजयी हुई हैं। बीते निकाय चुनाव में भी वह मैदान में उतरी थीं। लेकिन लगभग 200 मतों से चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन


इसके बाद पति इंतिजार अहमद ने अपना सबकुछ दांव पर लगाते हुए पत्नी को चेयरमैन बनाने का संकल्प लिया। इंतिजार ने बताया कि छह माह पूर्व ईद के मौके पर जब यह तय हो गया कि महिला सीट होगी। उस समय उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के गरीबों की मदद के लिए फूटी कौड़ी नहीं थी। इस पर पत्नी तस्लीमा बानो से राय मशविरा के बाद आवास को पांच लाख रुपये में कटरा उत्तरी निवासी चुन्नू कुरैशी के हाथों गिरवी पर रख दिया। जो पैसा मिला, उससे जरवल के गरीबों को ईदी दी।

हरसंभव सबकी मदद की। फिर पैसा कम पड़ा तो और डेढ़ लाख लेकर मकान बेचकर राजनीति को चमकाया। उसी पैसे से ईद के बाद भी इंतिजार अहमद और पत्नी तस्लीमा लोगों के सुख-दुख में शरीक होकर मदद करते रहे।

चेयरमैन तस्लीमा ने बताया कि वह अपने ही मकान में 600 रुपये महीने किराये पर रह रही हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है अब अल्लाह सुन ले, चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते हुए पति और हम व्यवसाय को फैलाएंगे, मेहनत करेंगे शायद मकान वापस मिल जाए। इसके लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।

12 ठेले के किराए से चलता है घर का खर्च
चेयरमैन तस्लीमा बानो ने बताया कि लखनऊ के हजरतगंज, अमीनाबाद और गोल मार्केट के निकट पति ने 12 ठेले गरीबों को किराए पर दे रखे हैं। उसी का किराया मिलता है। जिससे घर का खर्च चलता है।


हैं निरक्षर, फिर भी सभी की हो गई जमानत जब्त
जरवल की कांग्रेस प्रत्याशी तस्लीमा बानो अंगूठा टेक हैं। फिर भी उन्हें सर्वाधिक 49.56 प्रतिशत मत मिले। अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। 4282 मत पाकर तस्लीमा चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed