फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31 markets open today in Aminabad

31 मार्केट आज से होंगे गुलजार, नजीराबाद के लिए इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
31 markets open today in Aminabad
लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र की 32 मार्केट में से 31 सोमवार से गुलजार होना शुरू हो जाएगी। सिर्फ नजीराबाद के खुलने का आदेश नहीं हुआ है। अमीनाबाद संघर्ष समिति के संयोजक विनोद कुमार अग्रवाल और सतीश शर्मा ने बताया कि राइट-लेफ्ट फार्मूले के तहत दुकानें खोली जाएंगी। ऐसे खुलेंगे सराफ के शोरूम लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल और लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के लखनऊ प्रभारी विशाल निगम सोनू ने बताया कि एक जून से अमीनाबाद का सराफा बाजार गुलजार होने जा रहा है। हफ्ते में तीन दिन दुकानें खुलेंगी। झंडेवाली पार्क की तरफ की दुकानें मंगलवार, शुक्रवार और रविवार और मोहन श्याम कल्याण दास वाली लाइन सोमवार, बुधवार और शनिवार को खुलेंगी। अमीनाबाद पार्क की तरफ वाली लेन की दुकानें मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को खुलेंगी। प्रताप मार्केट में बना थर्मल स्कैनिंग सेंटर प्रताप मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार छाबड़ा पम्मी एवं महामंत्री केदारनाथ बाजपेई ने बताया कि प्रताप मार्केट में सोमवार से दुकानों के खुलने का सिलसिला बायीं ओर से शुरू होगा। बाजार में एक ही प्रवेश द्वार होगा। रविवार शाम को बल्ली लगाकर बैरियर बना दिया गया है। प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed