Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31 instructors applied to go to another school

Lucknow News: दूसरे स्कूल जाने के लिए 31 अनुदेशकों ने किया आवेदन

Fri, 09 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
31 instructors applied to go to another school
रायबरेली। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 42 अनुदेशकों को दूसरे स्कूल भेजा जाना है। इसके लिए अनुदेशकों से पांच विकल्प के साथ आवेदन करने को कहा गया। तीन दिन बीतने पर 31 अनुदेशकों ने आवेदन कर दिया है। आवेदन का शनिवार को अंतिम दिन है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी अनुदेशक भी आवेदन कर देंगे। अगर कोई आवेदन नहीं भी करेगा तो उन्हें दूसरे स्कूल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को दूसरे स्कूल भेजा जाना है। इसके लिए परियोजना कार्यालय ने वेबसाइट पर मंगलवार शाम सूची जारी की थी, जिसमें 100 से कम बच्चों वाले स्कूलों में कार्यरत 42 अनुदेशकों को सरप्लस दिखाया गया था। इन्हें रिक्तियों वाले 182 स्कूलों के 230 से अधिक रिक्ति पदों पर भेजे जाने का विकल्प देते हुए सूची जारी की गई। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जून से शुरू हुई। अब तक 42 में से 31 अनुेदशकों ने पांच स्कूलों का विकल्प देते हुए आवेदन कर दिया है। मनचाहे स्कूल में तैनाती मिल जाए, इसलिए हर कोई आवेदन करना चाहेगा। यही वजह है कि अंतिम तिथि 10 जून तक बाकी अनुदेशक भी आवेदन कर देंगे। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिन लोगों के आवेदन आ रहे है, उन्हें संबंधित ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के पारस्परिक एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने एक पोर्टल विकसित किया है, लेकिन इस पर आवेदन करने का विकल्प नहीं खुला है। आवेदन करने की अवधि 9 से 14 जून तक निर्धारित है। स्थानांतरण 27 जून से होने हैं। तबादले का सपना संजोए शिक्षक पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पोर्टल कब शुरू होगा, इसे लेकर सही जानकारी नहीं मिल रही है। माना जा रहा है कि अनुदेशकों के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शिक्षकों के तबादलों वाला पोर्टल शुरू हो जाएगा। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि शिक्षकों के तबादलों के संबंध में अभी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed