{"_id":"63f06c94f782fdd7be0878d5","slug":"3000-buses-will-give-relief-to-people-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi: होली पर तीन हजार बसें देंगी राहत, ट्रेनों में वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: होली पर तीन हजार बसें देंगी राहत, ट्रेनों में वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट
Sat, 18 Feb 2023 11:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:43 AM IST
सार
होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए प्रशासन ने योजना तैयार की है। वहीं, रेलवे भी वेटिंग के यात्रियों को कंफर्म सीट दिलवाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए तीन हजार बसों से अतिरिक्त चक्कर लगवाएगा। वहीं स्पेशल ट्रेनों से रेगुलर ट्रेनों के वेटिंग के पैसेंजरों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं रोडवेज प्रशासन की ओर से जर्जर बसों की मरम्मत पर भी फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
परिवहन निगम मुख्यालय से प्रदेश के 20 क्षेत्रों को दो करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन पैसों से बसों की मरम्मत कराकर 28 फरवरी तक मुख्यालय को रिपोर्ट देनी होगी। होली आठ मार्च को है, जिसके चार दिन पूर्व व पांच दिन बाद तक होली स्पेशल बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि तीन हजार बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने वाले बस ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी निर्णय लिया गया है। 04064 आनंद विहार जोगबनी टर्मिनस, 04070 आनन्द विहार सीतामढ़ी चार से 11 मार्च तक हर मंगलवार को चलेंगी। 04068 नई दिल्ली दरभंगा आरक्षित दो से नौ मार्च तक हर सोमवार को चलेगी।