{"_id":"398da4809791b72ac1278c93c8fe92af","slug":"300-new-seats-in-btc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बढ़ गईं बीटीसी की 300 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बढ़ गईं बीटीसी की 300 सीटें
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बीटीसी की 300 सीटें और बढ़ गई हैं। गुरुवार को राज्य स्तरीय समिति की बैठक में 133 निजी बीटीसी कॉलेजों की संबद्धता देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 60 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
ये कॉलेज वर्तमान सत्र से ही बीटीसी के दाखिले ले सकेंगे। 36 कॉलेज ऐसे थे जिनके मानक पूरे नहीं थे। इसलिए इन्हें मान्यता नहीं दी गई।
12 कॉलेजों को फिर से मानक पूरे करने के लिए समय दिया गया है। जबकि एक कॉलेज ऐसा था जिसके मानक पूरे न होने से उसकी मान्यता वापस ले ली गई।