फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 thousand consumers could not deposit electricity bill

30 हजार उपभोक्ता नहीं जमा कर सके बिजली बिल, ये रही वजह

Mon, 04 Feb 2019 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Feb 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
30 thousand consumers could not deposit electricity bill
डेमो
लेसा के सिस व ट्रांस गोमती क्षेत्र के 30 हजार उपभोक्ता का जनवरी में बिजली बिल नहीं बन सका। कहीं मीटर रीडर ही नहीं पहुंचा तो कहीं स्मार्ट मीटर की फीडिंग न हो पाने से ऐसा हुआ। इससे इन उपभोक्ताओं पर जनवरी के बिल का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन


औसतन हर माह पौने पांच से पांच लाख उपभोक्ताओं के  बिजली बिल बनते थे। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट अपट्रान, कानपुर रोड एवं रेजीडेंसी खंडीय इलाके में आई है। लेसा सिस गोमती में जनवरी में 17,839 उपभोक्ताओं के बिल नहीं बन पाए।
विज्ञापन


यहां 9820 उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक मीटर को बदल करके स्मार्ट मीटर लगे, जिनकी शत प्रतिशत फीडिंग नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाए। वहीं ट्रांस गोमती के अधीक्षण अभियंता डीके त्रिपाठी के मुताबिक 82 फीसदी उपभोक्ताओें के बिजली बिल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 13,500 इलेक्ट्रानिक मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। उधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि जनवरी में जिनके कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगे उनकी फीडिंग न होने के कारण बिल नहीं बन सके तो कैसे भुगतान करें। 

बिलिंग प्रक्रिया में बदलाव की सिफारिश

सिस गोमती में नहीं बने बिल
खंड                 उपभोक्ता
हुसैनगंज           448
राजभवन          618
अमीनाबाद         272
ऐशबाग             527
राजाजीपुरम        250
अपट्रान           4368
कानपुर रोड      5511
ठाकुरगंज        3543 

लेसा (सिस गोमती) के मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा का कहना है कि निदेशक (वाणिज्य) को पत्र लिख कर बिलिंग न होने की समस्या से अवगत कराया गया है। निदेशक से बिलिंग करने की प्रक्रिया में बदलाव करने का भी अनुरोध किया, जिससे राजस्व की वसूली बढ़ सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed