फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 state-level awards will be given on World Disability Day; apply by July 15

Lucknow News: विश्व दिव्यांग दिवस पर मिलेंगे 30 राज्य स्तरीय पुरस्कार, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
30 state-level awards will be given on World Disability Day; apply by July 15
लखनऊ। विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर 2026) के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उनके हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं तथा संगठनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों और संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के तहत 12 विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी एवं स्वरोजगार से जुड़े दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट अधिकारी, दिव्यांग हित में कार्यरत व्यक्ति और संस्था, प्रेरणास्रोत, नवाचार एवं उत्पाद विकास, बाधारहित वातावरण निर्माण, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले जिले, रचनात्मक दिव्यांग व्यक्ति, ब्रेल प्रेस, दिव्यांग अनुकूल वेबसाइट, दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि निर्धारित आवेदन पत्र दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की वेबसाइट hwd.up.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति एवं स्वैच्छिक संस्थाएं आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित दो प्रतियों में 15 जुलाई तक कैसरबाग सि्थत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। चयनित प्रस्तावों को जिला स्तरीय समिति की संस्तुति के बाद राज्य स्तर पर भेजा जाएगा और विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed