{"_id":"617112445c7a2a7c465d96e3","slug":"30-passengers-injured-in-an-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में दुर्घटना: बिहार से दिल्ली जा रही बस पलटी, 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में दुर्घटना: बिहार से दिल्ली जा रही बस पलटी, 30 यात्री घायल
Thu, 21 Oct 2021 12:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:39 PM IST
सार
बिहार से दिल्ली जा रही एक बस बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बिहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस बुधवार की देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बिहार व गोरखपुर के यात्री सवार थे जिसमें से 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में 12 यात्रियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य 18 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह हादसा शहर कोतवाली ग्राम वादी नगर के पास हुआ।
बिहार से दिल्ली को जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर दोनों सड़क के बीच खाली पड़े स्थान पर पलट गई। हादसे के समय बस में 55 सवारियां होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
घायलों के नाम: बिहार के जिला छपरा के थाना माझी ग्राम चकिया निवासी कलाम अंसारी (34), जिला सिवान के थाना पड़हरिया के ग्राम गौसिया ताल निवासी अकमल हुसैन (27), जिला मधुबनी के थाना अरेल के नमकरी गांव के नीतिश ठाकुर (13), विसपी थाना के भोज पंडोल गांव के शोभित मुखिया (30), उनकी पत्नी रामरती देवी (28), पुत्र गोविंद मुखिया 14), कलुआही थाना के आनंद मोहन सिंह (25), हकलाखी थाना के ग्राम सिसौनी निवासी रामपुकार ठाकुर (52), सुखगांव ग्राम के मोहम्मद सद्दाम (22), जिला गोपालगंज के थाना थावे के कविसासपुर गांव निवासी शाहिद अली (32), नभकारी गांव की शोभा पत्नी चंद्रशेखर ठाकुर (32), बौवेलाल ठाकुर (72), जिला मुजफ्फरपुर के पियर थाना के पटसारा निवासी शंभू राय (32), राहुल आदि शामिल हैं।