इकाना स्टेडियम: अगले महीने से लखनऊ में फटाफट क्रिकेट की बहार, 30 मैच खेले जाएंगे
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली के साथ वीमेंस टी-20 चैंपियनशिप के 30 मैच खेले जाएंगे। यहां 18 मार्च को भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच इंटरनेशनल टी-20 मैच भी खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ट और वनडे मुकाबलों के इतर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टी-20 मुकाबलों की बहार होगी। आईपीएल-15 में दो फ्रेंचाइची टीमों के बढ़ाए जाने पर मुकाबलों के आयोजन को लेकर स्टेडियम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इन अटकलों के बीच इकाना स्टेडियम में आने वाले तीन-चार माह काफी व्यस्त रहने वाले है।
यहां चार नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 के 15 मुकाबलों के अलावा अगले साल मार्च माह में सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी के 15 मैचों का आयोजन निर्धारित हुआ है। जहां तक इंटरनेशनल मैच का सवाल है तो यहां 18 मार्च को भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच टी-20 मैच होना सुनिश्चित हो चुका है। इन दिनों स्टेडियम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए टीमें 27 अक्तूबर को लखनऊ पहुंच जाएगी।
जल्द खुलेगी क्रिकेट अकादमी
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा का कहना है कि हम किसी भी बड़े आयोजन के लिए तैयार है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ठीक बाद स्टेडियम प्रांगण में क्रिकेट अकादमी खोलने का निर्णय हो चुका है। इसके लिए भारत के तीन से चार इंटरनेशनल क्रिकेटरों से बात चल रही है। अकादमी में 500 चुनिंदा खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। इसमें ढाई सौ खिलाड़ी बोर्डिंग और ढाई सौ खिलाड़ी डे-बोर्डिंग स्कीम के लिए चयनित किए जाएंगे।
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी
टीमें 27 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेंगी। यहां एक नवंबर तक क्वारंटीन रहने के बाद दो दिन अभ्यास का समय होगा। इसके बाद चार से लेकर नौ नवंबर तक 15 मैच खेले जाएंगे। इकाना स्टेडियम के ए और बी ग्राउंड में प्रतिदिन तीन मैच होंगे।
चार नवंबर- तमिलनाडु बनाम महाराष्ट्र, पुदुचेरी बनाम पंजाब, ओडिसा बनाम गोवा
पांच नवंबर- पंजाब बनाम महाराष्ट्र, तमिलनाडु बनाम ओडिसा, गोवा बनाम पुदुचेरी
छह नवंबर- पंजाब बनाम गोवा, तमिलनाडु बनाम पुदुचेरी, ओडिसा बनाम महाराष्ट्र
आठ नवंबर- तमिलनाडु बनाम गोवा, पंजाब बनाम ओडिसा, महाराष्ट्र बनाम पुदुचेरी
नौ नवंबर- ओडिसा बनाम पुदुचेरी, महाराष्ट्र बनाम गोवा, पंजाब बनाम तमिलनाडु
सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी
टीमें 25 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगी। यहां एक मार्च तक क्वारंटीन रहने के बाद दो दिन अभ्यास का समय होगा। इसके बाद तीन से नौ मार्च तक 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इकाना स्टेडियम के ए और बी ग्राउंड में प्रतिदिन तीन मैच होंगे।
तीन मार्च- रेलवे बनाम हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश बनाम दिल्ली, कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़
चार मार्च- मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश, रेलवे बनाम कर्नाटक, चंडीगढ़ बनाम दिल्ली
छह मार्च- मध्य प्रदेश बनाम चंडीगढ़, रेलवे बनाम दिल्ली, कर्नाटक बनाम हिमाचल प्रदेश
सात मार्च- रेलवे बनाम चंडीगढ़, मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश बनाम दिल्ली
नौ मार्च- कर्नाटक बनाम दिल्ली, हिमाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़, मध्य प्रदेश बनाम रेलवे