फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 houses in Kashmiri Mohalla are without water.

Lucknow News: कश्मीरी मोहल्ले के 30 घरों में नहीं आ रहा पानी

Mon, 20 Apr 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
30 houses in Kashmiri Mohalla are without water.
पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। कल्बे आबिद वार्ड के अंगूरीबाग और कश्मीरी मोहल्ला के करीब 30 घरों में चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। यह समस्या गंदे पानी की दिक्कत दूर करने के लिए डाली गई नई पाइपलाइन से कनेक्शन न होने के कारण हुई है। लोग परेशान होकर आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन भी किया। देवी शंकर, सगीर हुसैन, सैयद मोहम्मद, विशाल, फरजान, डॉली और अफजल हुसैन ने बताया कि करीब एक महीने से इलाके में दूषित पानी की समस्या थी। काफी दौड़भाग के बाद जलकल विभाग ने नई पाइपलाइन तो डाली, लेकिन नई लाइन से घरों के कनेक्शन नहीं किए, पुरानी लाइन के कनेक्शन भी बंद कर दिए। जहां पुरानी पाइपलाइन से पानी आ रहा है, वहां दूषित पानी ही मिल रहा है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि समस्या जल्द दूर होगी। जोनल अभियंता से रिपोर्ट भी ली जाएगी कि नई लाइन को चालू करने में देरी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed