फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 day assembly session begins today Samajwadi Party MLAs hold protest against the state govt

यूपी विधानमंडल सत्र: पहले दिन सपाइयों का प्रदर्शन, श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Thu, 20 Aug 2020 02:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 20 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
3 day assembly session begins today Samajwadi Party MLAs hold protest against the state govt
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सपा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया - फोटो : amar ujala

यूपी में आज से यानी गुरुवार से विधानमंडल के तीन दिवसीय सत्र का आगाज हो रहा है। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सरकार इन दोनों ही मोर्चों पर पूरी तरह असफल रही है। इस दौरान विधानभवन में प्रवेश कर रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का सपाइयों ने घेराव किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


सपा नेता यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने तख्ती और पोस्टर पर सरकार विरोधी नारे लिख रखे थे।
 

शोकसभा के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

वहीं, मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन, प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण व चेतन सिंह चौहान तथा दो मौजूदा विधायकों वीरेंद्र सिंह सिरोही और पारस नाथ यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed