फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3.80 crore fraud for house and plot

मकान-प्लॉट के नाम पर तीन करोड़ 80 लाख रुपए हड़पे

Sun, 04 Jul 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
3.80 crore fraud for house and plot
लखनऊ। आवास विकास में प्लॉट-मकान के नाम पर पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी में स्थित इन्फ्रा बिल्ड प्रॉ. लि. से दंपती ने करीब तीन करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये हड़पने का अहसास होने पर इन्फ्रा बिल्ड कंपनी की डायरेक्टर पद्मजा सिंह ने स्थानीय थाने में शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीजीआई थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, पद्मजा सिंह की तहरीर पर गायत्री शुक्ला और जगतनारायण शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। पद्मजा के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी में उनका दफ्तर है। वहीं एक साल पहले से वीरेंद्र यादव के साथ जगत नारायण शुक्ला आया करता था। इसी बीच वीरेंद्र ने कहा कि जगत नारायण व उनकी पत्नी की मां दुर्गा बिल्डर्स के नाम से मेसर्स है। इनकी मेसर्स के नाम आवास विकास के 10 से 15 प्लॉट व मकान मिलने वाले हैं। इसके बाद वह दोनों चले गए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आए तो कुछ दस्तावेज लेकर आए और दिखाने लगे जोकि आवास विकास से जुडे़ थे। उन कागजों पर पद्मजा और उनके पति राजीव ने विश्वास कर लिए। इसके बाद जगत नारायण और उनकी पत्नी आईं और सभी प्लॉट और दुकानों की कीमत 5 करोड़ रुपये तय कर एडवांस देने को कहा। पद्मजा ने कंपनी की चेक पर एक करोड़ रुपये दे दिया। उसके कुछ दिनों बाद कई बार में कुल तीन करोड़ 80 लाख रुपये दिए। साथ ही वीरेंद्र को सौदा कराने के लिए 13 लाख रुपये भी दे दिया। कुछ दिन बाद पद्मजा को शक हुआ तो उन्होंने आवास विकास जाकर जानकारी की और जगत नारायण के दिए गए दस्तावेज दिखाए। वहां से जानकारी हुई कि सारे दस्तावेज फर्जी हैं। उसके व उसकी मेसर्स के नाम पर कोई भी प्लॉट व मकान नहीं मिलने वाला है। पद्मजा और उसके पति राजीव ने रकम वापस करने के लिए कहा तो वे दोनों टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद शुक्रवार को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed