फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3.32 crore rupees scam in installing ac in Indira Bhawan.

Lucknow: इंदिरा भवन में सेंट्रल एसी लगाने में 3.32 करोड़ रुपये का घपला

Tue, 20 Jun 2023 10:07 AM IST
ishwar ashish अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 10:07 AM IST
सार

इंदिरा भवन में सेंट्रल एसी लगाने के नाम पर स्वीकृत राशि से ज्यादा खर्च किया गया है। जांच हुई तो कई पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
3.32 crore rupees scam in installing ac in Indira Bhawan.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदिरा भवन में सेंट्रल एसी लगाने में 3.32 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। स्वीकृत राशि से ज्यादा खर्च करके यह गड़बड़ी की गई है। अगर पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के इस कारनामे की जांच हुई तो कई पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय कार्यालयों के केंद्र माने जाने वाले लखनऊ के इंदिरा भवन में 2,250 टन क्षमता के एक केंद्रीय वातानुकूल संयंत्र की स्थापना के लिए 32 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक इस काम पर अप्रैल 2023 तक तीन करोड़ 32 लाख 55 हजार रुपये अधिक खर्च कर दिए गए। यह एक गंभीर वित्तीय अनियमितता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, जानें कितनी पोस्ट के लिए होंगे आवेदन?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए


सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता 30वां वृत्त कार्यालय, लखनऊ अपनी रिपोर्ट भेजने के बजाय टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं। इससे मामले में आगे कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) यूके सिंह ने बताया कि संबंधित कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। वहां से ब्योरा मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ बता पाने की स्थिति में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed