{"_id":"67c0c92a918b35da940569c6","slug":"29-illegal-row-houses-sealed-in-gosainganj-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1096340-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोसाईंगंज में 29 अवैध रो-हाउस सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोसाईंगंज में 29 अवैध रो-हाउस सील
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर में चार एकड़ में की जा रही दो अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। गोसाईंगंज में किसान पथ के पास 29 अवैध रो-हाउस व गोमती नगर, विस्तार व अलीगंज में सात अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।
प्रवर्तन जोन-3 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि रिंकू रावत सरोजनीनगर के ग्र्राम-अमौसी में शीतला मंदिर के पास तीन एकड़ में अवैध प्लॉटिंग कर रहा था। रामरतन एक एकड़ में अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहा था। पुलिस बल के सहयोग से दोनों जगह कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि रमेश गोमतीनगर के विवेक खंड में व्यावसायिक निर्माण करवा रहा था। सुहैल हैदर व वाहिदा हैदर ने विनीत खंड में अवैध निर्माण कराया था। आलोक श्रीवास्तव यहीं पर व्यावसायिक निर्माण करवा रहा था। किशन लाल गुप्ता विस्तार के सेक्टर-4 में कॉम्प्लेक्स बनवा रहे थे। सुधीर सिंह, संदीप सिंह गोसाईंगंज के दुलारमऊ में किसान पथ के पास 29 अवैध रो-हाउस बनवा रहे थे। मोहित वर्मा ने गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-6 में व प्रदीप कुमार, संदीप सिंह गोसाईंगंज के ग्राम-लक्ष्मणपुर में अवैध व्यावसायिक निर्माण करवा रहे थे।
विज्ञापन
अलीगंज में व्यावसायिक काॅम्पलेक्स सील
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया सिराज व अन्य अलीगंज में डीएस कॉलोनी में अवैध कॉम्प्लेक्स बनवा रहे थे। बिना नक्शा पास कराए निर्माण हो रहा था। इसे सील कर दिया गया।