{"_id":"5acfa1444f1c1b183d8b4dbc","slug":"29-deaths-because-of-weather-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मौसम के कहर से 29 मौतें, आंधी-तूफान से फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मौसम के कहर से 29 मौतें, आंधी-तूफान से फसलें तबाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मौसम से बर्बाद हुईं फसलें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जान-माल और फसलों का नुकसान हुआ है। बुधवार को आई दैवी आपदा से 29 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं। सात से 11 अप्रैल के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई।
विज्ञापन
सीएम योगी ने आपदा प्रभावित परिवारों को 24 घंटे में राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 194 जानवरों की भी मौत की खबर है।
3 जिलों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान
सरकार ने फसलों के 33 फीसदी या इससे अधिक के नुकसान पर किसानों को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। नुकसान का सर्वे कराने का आदेश दिया गया है। बरेली के तीन गांवों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी सर्वे का काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 93.32 करोड़ जारी
शासन ने आपदा प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों को तत्काल सहायता देने के लिए अलग-अलग मदों में 93.32 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बुधवार को 28 जिलों को राहत कार्यों के लिए 8.05 करोड़ रुपये जारी किए गए।
विज्ञापन