फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   28 players selected for state level wushu competition

Lucknow News: राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
28 players selected for state level wushu competition
रायबरेली। कस्बे के डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन हुआ। चयन में जिले के आठ क्लबों से 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें 28 खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

जिला वुशु संघ के अध्यक्ष अताउर रहमान ने बताया कि 15 से 18 जून तक उत्तर प्रदेश वूशु एसोसिएशन की ओर से गॉडविन पब्लिक स्कूल मेरठ के खेलो इण्डिया वुशु सेन्टर में राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। चयन प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग के 10, बालिका वर्ग की 10 खिलाड़ी तो जूनियर बालक और बालिका वर्ग के चार चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। टीम कोच डिम्पी तिवारी व टीम मैनेजर अखण्ड दीप सोनकर की अगुवाई में खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। टीम में सब जूनियर बालिका में 21 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या, 24 किलोग्राम भार वर्ग में महिमा सोनकर, 30 किलो में इशिका, 33 किलो में परी, 36 किलो में वान्या शर्मा, किलो में दिव्या रानी, 42 किलो में दिव्या कुमारी, 45 किलो में पूर्णिमा पटेल, 52 किलो में मैत्री शर्मा, 56 किलो में आदिति व ज्योती, सब जूनियर बालक में 21 किलो भार वर्ग में अभ्युदय तिवारी, 24 किलो में प्रिंस, 27 किलो में अविनाश, 33 किलो में अब्दुल्ला आलवेज, 39 किलो में दीपक यादव, 42 में रवी सिंह, 45 में शौर्य व जितेंद्र जादव, 48 में सुयश शुक्ला, 56 में अमित मीना, 60 किलो भार वर्ग में अर्पित कुमार का चयन हुआ। वही जूनियर बालिका 45 किलो भार वर्ग में निमिषा यादव, 48 किलो में मानसी, 52 किलो में आयुषी गुप्ता, 60 किलो में दीक्षा चयनित हुईं। जूनियर बालक में 45 किलोग्राम भार वर्ग में विनायक सोनी, 52 किलो में अमन यादव, 56 किलो में विपिन यादव व डी अभय कुमार का चयन किया गया। जिला वुशु संघ की सचिव पूनम यादव ने चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed