फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   28 incompetent officers of commerce tax to be forcibly retired in lucknow

कार्रवाईः वाणिज्य कर के 28 अक्षम अधिकारियों को किया जाएगा जबरन रिटायर

Thu, 14 Nov 2019 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
28 incompetent officers of commerce tax to be forcibly retired in lucknow
demo pic

सरकार द्वारा अक्षम अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने के फैसले के तहत वाणिज्यकर विभाग में भी ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल डिप्टी कमिश्नर स्तर के करीब 28 अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है और अन्य संवर्ग के कार्मिकों की सूची तैयार हो रही है। 

विज्ञापन


मुख्यालय द्वारा जोन स्तर से सभी अधिकारियों का एसीआर और कार्य का विवरण मांगा गया है जिसके आधार पर अधिकारियों की स्क्रीनिंग की जल्द की जाएगी। हालांकि यह ब्यौरा डीपीसी व सेवा संबंधी लाभ दिए जाने के नाम पर मांगा गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इनमें से कई अधिकारियों के कार्यों व वार्षिक प्रतिवेदन प्रविष्टि के आधार पर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जा सकती है।
विज्ञापन


दरअसल सरकार के फैसले के मुताबिक  हर साल ऐसे सरकारी कार्मिकों को चिह्नित किया जाता है, जिनका काम व छवि संतोषजनक नहीं है। ऐसे अधिकारियों की स्क्रीनिंग करके उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाती है। इसी कड़ी में वाणिज्यकर विभाग में भी इस वित्तीय वर्ष में स्क्रीनिंग किया जाना है। इसके लिए मुख्यालय द्वारा फील्ड में तैनात अधिकारियों की वार्षिक प्रविष्टि और कार्य विवरण का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जुलाई से अधिकारियों की ब्यौरा जुटाने का काम शुरू हुआ है, लेकिन तमाम अधिकारियों ने अब तक अपना ब्यौरा मुख्यालय को नहीं उपलब्ध कराया है। अब तक जिन 28 डिप्टी कमिश्नरों को स्क्रीनिंग में शामिल किया गया है उनमें से 23 अधिकारियों का एसीआर और कार्य विवरण मुख्यालय नहीं पहुंचा है। इस पर मुख्यालय ने सभी संबंधित जोन के एडिशनल कमिश्नरों को तत्काल ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ह


जल्द होगी स्कीनिंग संबंधी बैठक
विभागीय सूत्रों के मुताबिक अक्षम अधिकारियों के चिह्नित करने के लिए जल्द ही कार्मिकों की स्क्रीनिंग के लिए बैठक होने वाली है। जैसे ही सभी संवर्ग के चिह्नित अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के कार्य विवरण और सेवा संबंधी ब्यौरा मुख्यालय को उपलब्ध होगा, उसके बात स्क्रीनिंग के लिए उच्चाधिकारियों की बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed