{"_id":"5e8b399d8ebc3e78ac7ea1aa","slug":"28-days-quarantine-will-be-essential-after-foreign-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा से लौटने वाले अब 28 दिन क्वारंटीन रहेंगे, गाइडलाइन में किए गए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश यात्रा से लौटने वाले अब 28 दिन क्वारंटीन रहेंगे, गाइडलाइन में किए गए बदलाव
Mon, 06 Apr 2020 07:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विदेश यात्रा से लौटने वालों और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहने वालों को अब 14 के बजाय 28 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। कई लोगों में 14 दिन के बाद भी कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गाइडलाइन में यह बदलाव किया है।
विज्ञापन
नई गाइडलाइन के तहत विदेश यात्रा के 28 दिनों के अंदर कोई लक्षण आने पर तत्काल जांच कराई जाएगी। इसी तरह बुखार, खांसी और सांस संबंधी मरीजों, गंभीर लक्षणों वाले अंतरराज्यीय यात्रियों की भी 28 दिनों तक निगरानी होगी।
विज्ञापन
तब्लीगी जमात में शामिल रहे लोगों और कोरोना के मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टर और चिकित्साकर्मी, पॉजिटिव मरीज के साथ रहने वाले व उनके परिजन की भी 28 दिन के अंदर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान किसी में लक्षण पाया गया तो दोबारा उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद पूरी टीम को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।