फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27 thousand marriages will be organised in Lucknow from January to March.

UP: 26 जनवरी को लखनऊ में 3000 से ज्यादा शादियां, होटल और पार्कों में आयोजन का बढ़ रहा चलन

Thu, 16 Jan 2025 01:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2025 01:01 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में जनवरी से लेकर मार्च तक सहालग काफी तेज रहेगी। सर्वाधिक शादियां 26 जनवरी को हो रही हैं।

विज्ञापन
27 thousand marriages will be organised in Lucknow from January to March.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

खरमास खत्म हो चुका है और बृहस्पतिवार से सहालग शुरू हो रहा है। शहर में बैंक्वेट हॉल, रिसॉर्ट, कम्युनिटी सेंटर, पार्कों से लेकर होटलों व अन्य शादी समारोह स्थलों की बुकिंग हो चुकी है और वहां तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन


वैसे तो इस बार भी फरवरी में ही सबसे ज्यादा सहालग है लेकिन जनवरी में सबसे ज्यादा शादियां 26 तारीख को होंगी। इस दिन शहर में करीब तीन हजार शादियां तय हैं। इसी तरह 28 जनवरी को तकरीबन दो हजार शादियां होंगी। फरवरी में दो तारीख को सबसे तेज सहालग है। इस दिन तीन से चार हजार शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जनवरी से लेकर मार्च तक शहर में तकरीबन 27 हजार शादियों का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी में ज्यादा सहालग थीं लेकिन इस बार राहत है क्योंकि इससे पहले गर्मियों में ठीक-ठाक सहालग मिल गया था। फिर भी फरवरी में तकरीबन 15-17 हजार शादियों का अनुमान इस बार भी है। वहीं, जनवरी में करीब सात से आठ हजार शादियों का अनुमान है। मार्च में सहालग कम हैं, लेकिन तकरीबन चार हजार शादियां होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों और पार्कों में शादियों का चलन बढ़ा
एक समय था जब शादियों के आयोजन गेस्ट हाउस में सबसे ज्यादा होते थे। धीरे-धीरे बैंक्वेट हॉल, फिर कम्युनिटी सेंटर, रिसॉर्ट की बुकिंग शुरू हो गई। अब होटलों और पार्कों में शादियों का चलन तेजी से बढ़ा है। शहर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान समेत अन्य प्रतिष्ठानों की भी शादियों के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है। इस साल अकेले इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही एक हजार से ज्यादा बुकिंग अभी तक हो चुकी है। शहर में करीब पांच सौ होटल ऐसे हैं, जहां शादी समारोह संपन्न हो रहे हैं।

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
जनवरी - 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 व 27
फरवरी - 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 व 25
मार्च - 1, 2, 5, 6, 7 व 12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed