{"_id":"4b4b6969174b724acc4af6fe8df7ff94","slug":"2618-people-of-up-stranded-in-flood-effected-areas-in-jandk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बाढ़ में फंसे यूपी के 2,618 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बाढ़ में फंसे यूपी के 2,618 लोग
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर में फंसे यूपी के लोगों की सहायता के लिए गृह विभाग में विशेष सेल ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सेल गठन के पहले ही दिन विभिन्न जिलों से 2618 लोगों के बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे होने अथवा उनके लापता होने की सूचना दर्ज हुई है।
गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि विशेष सेल में बरेली से 77, पीलीभीत से 448, कौशांबी से 53, शामली से 69 और फैजाबाद से 18 लोगों के फंसे होने की सूचना आई है।
अन्य जिलों से भी सूचना आने का क्रम जारी है।
विशेष सेल अब इन सभी के बारे में उनके संबंधित जिलों से सूचना का सत्यापन कराने के साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित कर इन्हें तलाश करने व सकुशल वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन