फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   250 farm constructed near gomti in lucknow

गोमती के किनारे बनेगा आपके सपनों का आशियाना

Tue, 09 Feb 2016 01:35 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
250 farm constructed near gomti in lucknow

एलडीए आईआईएम रोड की प्रबंध नगर स्कीम में गोमती किनारे करीब 250 फार्म विला बनाएगा। यहां कुल 1100 एकड़ भूमि ग्रीन बेल्ट है। इसमें 800 एकड़ में प्राधिकरण पहले ही पार्क बनाने की योजना बना चुका है।

विज्ञापन


एलडीए ने फिलहाल इसके शिलान्यास की तारीख एक मार्च की तारीख तय की है। इससे बचने वाली 300 एकड़ भूमि में फार्म विला बनेंगे। ये ऐसे विला होंगे जिनमें 90 फीसदी तक भूमि पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा। केवल 10 फीसदी भूमि पर एक भवन बनेगा।
विज्ञापन


ऐसे में इस 300 एकड़ ग्रीन बेल्ट के जरिये प्राधिकरण अच्छी खासी कमाई करेगा। कमाई का ये हिस्सा पार्क के निर्माण पर लगाया जाएगा। एलडीए ने इसके तहत नियोजन की शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के बाद इन फार्म हाउस विला को लेकर काम भी शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि प्राधिकरण कम से कम 1000 करोड़ रुपये की कमाई इससे कर लेगा। इसी 1000 करोड़ का खर्च एलडीए 800 एकड़ के पार्क के निर्माण में करेगा।


ग्रीन बेल्ट को विकसित करने की तैयारी में एलडीए

250 farm constructed near gomti in lucknow

पहली बार इतने बड़े भूखंडों की बिक्री प्राधिकरण करेगा। जो उच्च आय वर्ग के लिए होंगे। दरअसल इस 300 एकड़ भूमि के कॉमर्शियल इस्तेमाल को लेकर एलडीए के पास और कोई भी तरीका नहीं है। इसलिए ये कॉन्सेप्ट निकाला गया है। ये अत्याधुनिक आलीशान रिहायश होगी।

इसमें चारों ओर हरियाली के अलावा आकर्षक वॉटरबॉडी भी होगी। विशेष मार्केटिंग के जरिये प्राधिकरण इनको बेचेगा। सवा एकड़ भूमि में एक विला होगा। इसमें आधुनिक आर्किटेक्ट और इंटीरियर से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के दौरान पांच से 10 फीसदी पक्के निर्माण भी किये जा सकते हैं। इसी की तैयारी में एलडीए लगा हुआ है। राजधानी में अब तक इससे बड़े और शानदार आवास एलडीए ने कभी भी पहले आवंटित नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed